अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budget 2026 Live: आज किसान, उद्योग जगत से छात्र तक जानें किसे क्या मिलेगा

On: February 1, 2026 11:21 AM
Follow Us:
Budget 2026
---Advertisement---

Budget Expectation 2026 Live Updates : रव‍िवार 1 फरवरी को बजट पेश होने जा रहा है और देश के हर आम और खास को इसका इंतजार है. हर एक शख्‍स की इस बजट से उम्‍मीदें बंधी हुई है. मिडिल क्लास जहां टैक्स स्लैब में राहत और सस्ता होम लोन की उम्‍मीद कर रहा है. वहीं युवा, स्किलिंग और डिजिटल नौकरियों के नए अवसर की तलाश कर रहे हैं. इस बजट से महिलाएं, लखपति दीदी योजना का विस्तार और महिलाओं के लिए विशेष बैंक स्कीम की उम्‍मीदें लगाए बैठी हैं. जबक‍ि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्‍टर रेलवे (कवच) और हाईवे पर रिकॉर्ड खर्च की उम्‍मीद कर रहा है.

EPF लिमिट में बढ़ोतरी

चर्चा है कि पीएफ (EPF) के लिए अनिवार्य सैलरी लिमिट को 15000 से बढ़ाकर 25000 रुपये किया जा सकता है. इससे प्राइवेट नौकरी करने वाले लाखों लोगों को सामाजिक सुरक्षा (Social Security) और पेंशन के दायरे में लाया जा सकेगा.

MSME और स्टार्टअप्स को बूस्ट
छोटे उद्योगों (MSMEs) को बिना गारंटी लोन की सुविधा दी जा सकती है ताकि वे अपना काम बढ़ा सकें और अधिक लोगों को नौकरी दे सकें. भारत के कुल रोजगार में MSME का 40% से ज्यादा योगदान है.

ग्रीन जॉब्स:
सोलर और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेक्टर को मिलने वाला भारी आवंटन इस फील्ड को नया जॉब हॉटस्पॉट बना देगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!