अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: पानी समझकर शराब में मिला लिया केमिकल, पीने से दो लोगों की मौत, एक अन्य की हालत नाजुक

On: March 18, 2026 5:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: पानी समझकर शराब में मिला लिया केमिकल, पीने से दो लोगों की मौत, एक अन्य की हालत नाजुक

बदायूं में जन्मदिन की पार्टी में तीन लोग चुपके से शराब पी रहे थे।बीते मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक कमरे में दूध में मिलाने वाला हाइड्रोजन पराक्साइड केमिकल को पानी समझकर शराब में मिलाकर पी लिया। देखते ही देखते तीनों की हालत बिगड़ने लगी।दो लोगों को परिजन जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल ले गए। जबकि तीसरे ने गांव में ही दम तोड़ दिया।निजी अस्पताल में हालत बिगड़ी तो उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।जहां एक अन्य को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार जारी है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घर में चल रहा था जन्मदिन का कार्यक्रम:-उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामय खेड़ा निवासी जुगेंद्र के घर में बच्चे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रात्रि जागरण का कार्यक्रम था। दिन में परिवार व रिश्तेदारों के खाने की व्यवस्था की गई थी। शाम करीब पांच बजे जुगेंद्र का भाई कामेश चौहान (63 साल) अपने साथी यशपाल (45साल) व सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अन्नी के रहने वाले दामोदर (42 साल) के साथ बैठकर चुपचाप शराब पी रहे थे।

परिजनों ने बताया कि जिस कमरे में शराब पी रहे थे, वहीं पर दूध में मिलाने वाला केमिकल हाइड्रोजन पराक्साइड रखा हुआ था। नशे में उन्होंने उसे पानी समझा और शराब में मिलाकर तीनों ने पी लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी।

दामोदर की मौके पर हुई मौत:-बताया जा रहा कि सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव अन्नी निवासी दामोदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के लोग कामेश व यशपाल को बदायूं ले आए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कामेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यशपाल का उपचार जारी है।

सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के मरने की सूचना जिला अस्पताल से आई है, लेकिन परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर रहे हैं। पुलिस मामले की फिर भी जांच कर रही है।कोई शिकायती पत्र मिलता है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan News: पुलिस मुठभेड़ में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से तीन घायल; सिपाही भी जख्मी

Badaun News: देखो…आरोपी अजय प्रताप का रसूख टूट रहा है’, सफेदपोश आका भी न बचा सके बुलडोजर के पंजे से,

Sahaswan news:- ट्राला से ट्रैक्टर उतारते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत के मामले में भाई ने 10 दिन बाद ट्रक चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

Amroha News-कुपोषण के खिलाफ डीएम सख्त: लापरवाही पर धनौरा-गजरौला के अधिकारियों को नोटिस, दिए ये कड़े निर्देश

Amroha News- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज: कबड्डी में गंगेश्वरी और वॉलीबॉल में पपसरा का दबदबा

Amroha News-अमरोहा में माटीकला कारीगरों को मिला प्रशासन का साथ 35 कुम्हारों को बंटे इलेक्ट्रिक चाक 

Leave a Reply

error: Content is protected !!