अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: खेत जोतने जाते समय खंती में पलटा ट्रैक्टर, गिरे युवक की दबकर मौत

On: April 11, 2026 8:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: खेत जोतने जाते समय खंती में पलटा ट्रैक्टर, गिरे युवक की दबकर मौत

इस्लामनगर। खेत जोतने जा रहे हैं युवक ने गांव के पड़ोसी युवक को भी अपने ट्रैक्टर पर बैठा लिया। जब वह जा रहा था तो अचानक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा।चालक ने खुद तो कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन उस पर बैठा पड़ोसी युवक गिरकर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के गांव राजथल निवासी राम लखन ट्रैक्टर से अपने खेत की जोताई करने जा रहा था।गांव से कुछ आगे रास्ते में उसे गांव का ही पड़ोसी युवक दिनेश (20 सास) मिल गया। उसने दिनेश को अपने ट्रैक्टर पर बैठा लिया।रास्ते में चालक रामलखन ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खंती में जा गिरा।इस बीच चालक कूद गया और अपने को बचा लिया,लेकिन दिनेश गिरकर ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह से दब गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।परिवार वालों को पता लगा तो वे भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दिनेश को एक निजी अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।

दिनेश के पिता किशनवीर ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ट्रैक्टर को थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।दिनेश की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी, उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो भाइयों में छोटा था।थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह का कहना है घटना की तहरीर मिली है, शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply