अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: तीन गांवों में तेंदुए की दहशत, गोवंश का किया शिकार, पालतू कुत्ते पर भी हमला

On: April 11, 2026 8:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: तीन गांवों में तेंदुए की दहशत, गोवंश का किया शिकार, पालतू कुत्ते पर भी हमला

बदायूं के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के बदायूं-मुरादाबाद रोड स्थित दहेमी, मौजमपुर और शिकारपुर गांवों के आसपास तेंदुआ देखे जाने से दहशत का माहौल है। खेतों में लगातार मिल रहे पगचिह्नों और हमले की घटनाओं के चलते किसान भयभीय हैं, जिसके कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई तक प्रभावित हो रही है।गांव दहेमी निवासी किसान कैलाश पटेल ने बताया कि बीते कई दिनों से उनके खेत में लगातार किसी जंगली जानवर के पगचिह्न दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि ये निशान तेंदुए के ही हैं, क्योंकि आकार और बनावट उसी से मेल खाते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच दिन पहले इसी तेंदुए ने दहेमी-मौजमपुर के जंगल में एक निराश्रित गोवंश का शिकार किया था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी, खेड़ा नवादा को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को खेत में खून के निशान मिले थे, जिससे हमले की पुष्टि हुई।

पेट्रोल पंप के पास कुत्ते पर किया हमला:-इसके अलावा तेंदुए ने दहेमी स्थित पेट्रोल पंप के पास एक पालतू कुत्ते पर भी हमला किया, जो किसी तरह बच निकला। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं, जिससे गेहूं की तैयार फसल की कटाई प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।

पहले ही देखा जा चुका है तेंदुआ:-ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन माह पहले सिलहरी और गुरुपुरी क्षेत्र में भी लोगों ने तेंदुए को देखने का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब ताजा घटनाओं के बाद भी विभाग की निष्क्रियता से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि वन विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।इस संबंध में पुलिस चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने बताया कि संबंधित जंगल क्षेत्र में एक मवेशी का खून जमीन पर पड़ा मिला था, जिससे किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका है।फिलहाल ग्रामीणों की सूचना के आधार पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply