Budaun News: जमीन विवाद में पूर्व सभासद का हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़े, निष्पक्ष जांच की मांग
बदायूं।बिसौली में जमीन विवाद ने सोमवार को उस समय नाटकीय रूप ले लिया जब पूर्व सभासद विजय आक्रोशित होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए। इससे इलाके में खलबली मच गई।देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए।विजय को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।इसके बाद वह नीचे उतरे।
जानकारी के अनुसार, विजय का वजीरगंज क्षेत्र के कुछ लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।आरोप है कि वजीरगंज के तीन लोग उन्हें जमीन बेचने नहीं दे रहे हैं और जो भी ग्राहक जमीन खरीदने के लिए आगे आता है, उसे भड़काकर सौदा रुकवा दिया जाता है।इस बात से आहत होकर विजय कोहली ने विरोध जताने के लिए यह कदम उठाया और मोबाइल टावर पर चढ़ गए।


