Budaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत, बिसौली में युवक की गई जान
बदायूं के उझानी क्षेत्र में रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होकर कछला गंगाघाट से लौट रहे बाइक सवार युवक और उनके भाई के साले को सामने से कार ने टक्कर मार दी।हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।दूसरे ने मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू होने से पहले दम तोड़ दिया।पुलिस ने कार समेत दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
हादसा बरेली- मथुरा हाईवे से चंदकदम आगे वितरोई मोड़ के पास सोमवार शाम करीब पांच बजे हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र में गांव फुकनिया निवासी आकाश (18) पुत्र रघुवीर मौर्य और उनके भाई अवनीश के साले संभल जिले के बहजोई क्षेत्र के गांव मझोला निवासी सुमित कुमार (20) बाइक से अपने रिश्तेदार बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकुइया निवासी मुकेश के दाह संस्कार में शामिल होने को बाइक से कछला गए थे।लौटते में सामने से दोनों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।हादसे के बाद चालक कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया।कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

सर्पदंश से हुई थी रिश्तेदार मुकेश की मौत:-मृतक आकाश के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मिश्रीपुर मुकुइया निवासी उनके रिश्तेदार की सर्पदंश से रविवार शाम मौत हो गई थी।करीबी रिश्ता होने की वजह से अन्य रिश्तेदार भी मुकुइया पहुंचे। कछला गंगाघाट पर मुकेश के दाह संस्कार में भी शरीक हुए।बताते हैं|कि आकाश और सुमित हेलमेट भी नहीं लगाए थे, इसीलिए दोनों के सिर में अधिक चोट आई है।

