BSNL -नई दिल्ली: निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर से अपने सबसे लोकप्रिय और सस्ते ‘फ्रीडम प्लान’ (Freedom Plan) को मार्केट में उतार दिया है। मात्र 1 रुपये वाले इस जादुई रिचार्ज प्लान में कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और भारी-भरकम डेटा के साथ कई शानदार बेनिफिट्स दे रही है।
क्या है BSNL का 1 रुपये वाला ‘फ्रीडम प्लान’?
BSNL ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से इस 1 रुपये वाले प्लान की वापसी की घोषणा की है। आइए जानते हैं 1 रुपये में ग्राहकों को क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं:
वैलिडिटी: इस प्लान में यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैधता (Validity) मिलती है।
डेटा: इंटरनेट इस्तेमाल के लिए रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा (Daily 2GB Data) दिया जा रहा है।
कॉलिंग और SMS: देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ रोजाना 100 फ्री SMS का लाभ भी शामिल है।
किसे मिलेगा इस धांसू प्लान का फायदा?
BSNL का यह 1 रुपये वाला प्रीपेड प्लान विशेष रूप से कंपनी से जुड़ने वाले नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए है।
अगर कोई मोबाइल यूजर किसी अन्य प्राइवेट ऑपरेटर (जैसे जियो, एयरटेल या वीआई) से अपना नंबर BSNL में पोर्ट (MNP – Mobile Number Portability) कराता है, तो ही उसे इस ‘फ्रीडम प्लान’ का लाभ मिलेगा।
कंपनी ने पहले भी इस ऑफर को त्योहारी सीजन और साल की शुरुआत में लॉन्च किया था, जिसे अब नए सिरे से ग्राहकों के लिए दोबारा पेश किया गया है।
तेजी से बेहतर हो रहा है BSNL का नेटवर्क कवरेज
सस्ते प्लान्स देने के साथ-साथ BSNL अब अपने नेटवर्क कवरेज और इंटरनेट स्पीड को सुधारने पर भी आक्रामक तरीके से काम कर रहा है।
हाल ही में कंपनी ने देश भर में करीब 1 लाख नए 4G/5G मोबाइल टावर लगाए हैं, जो पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं।
इसके अलावा, केंद्र सरकार ने भी इस साल के बजट में BSNL के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए हजारों करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का वादा किया है, जिससे आने वाले समय में BSNL का नेटवर्क और भी ज्यादा दमदार होने वाला है।

