अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

bsnl-150-days-recharge-plan-BSNL के पास 150 दिनों वाला सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर

On: April 8, 2026 8:49 PM
Follow Us:
BSNL Recharge plan 2026
---Advertisement---

bsnl-150-days-recharge-plan-सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसकी कीमत निजी कंपनियों के मुकाबले काफी कम है। BSNL ने इस सस्ते रिचार्ज प्लान को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताया है।

997 रुपये वाला सस्ता प्लान
BSNL का यह प्रीपेड प्लान 997 रुपये की कीमत में आता है। भारत संचार निगम से इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। BSNL के इस प्लान में यूजर्स को इसके अलावा डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इस तरह यूजर्स को कुल मिलाकर 300GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाएगा।

भारत संचार निगम लिमिटेड अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ BiTV का भी एक्सेस देता है। यूजर्स अगर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो इसके लिए उन्हें हर महीने 151 रुपये देने होंगे। इस प्लान में यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है। BiTV पर यूजर्स अपने पसंदीदा मूवीज, टीवी शोज और वेबसीरीज का आनंद ले सकते हैं।

BSNL लगातार अपना नेटवर्क एक्सपेंड कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने पूरे देश में एक साथ 4G सर्विस पिछले दिनों लॉन्च की है। कंपनी ने इसके लिए करीब 1 लाख नए 4G/5G टावर लगाए हैं, जो पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड हैं। साथ ही, सरकारी कंपनी 1 लाख और नए मोबाइल टावर लगाने वाली है। यही नहीं, कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इस साल 5G सर्विस भी लॉन्च कर सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply