जोधपुर। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) पूरी तरह से सतर्क है और अलर्ट मोड में काम कर रही है। बीएसएफ दोनों संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमाओं – भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश – की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही है। प्रदेश का राज्य स्तरीय समारोह इस बार जोधपुर में होने के चलते और अधिक मुस्तादी के साथ सुरक्षा एजेंसी सतर्क और चौकस है।
भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में घायल पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने पकड़ा
BSF के जवान मुस्तादी के साथ रेगिस्तान के इलाकों में डटे
पाकिस्तान से सटी देश की पश्चिमी शरहद और इस शहर के रखवाले बीएसएफ के जवान मुस्तादी के साथ रेगिस्तान के इलाकों में डटे हैं। प्रथम पंक्ति के रूप में सुरक्षा कवच धारण किए बीएसएफ के जवान देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाए हैं।

