अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में घायल पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने पकड़ा

On: August 12, 2025 9:50 AM
Follow Us:
BSF
---Advertisement---

BSF : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को (पाकिस्तान की ओर से) कुछ लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश करते हुए देखने पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गोलियां चलाईं। एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

BSF ने संयुक्त अभियान में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शाम करीब 4 बजे हीरानगर सेक्टर में चंदवान और कोठे सीमा चौकियों के बीच सतर्क बीएसएफ जवानों को ये घुसपैठिये नजर आए। इसके बाद उन्होंने उनको ललकारा और रुकने के लिए कहा। घुसपैठियों ने बार-बार चेतावनी देने के बाद भी उसपर ध्यान नहीं दिया। इसके कारण अग्रिम चौकियों पर तैनात बीएसएफ कर्मियों को गोलियां चलानी पड़ीं।

BSF एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया

अधिकारियों ने बताया कि घायल घुसपैठिये को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी पहचान और घुसपैठ करने के उसके असफल प्रयास के पीछे का मकसद जांच के बाद सामने आएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!