अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

BSF ने पंजाब में सीमा पार तस्करी पर कसा शिकंजा, हेरोइन, हथियार और ड्रोन बरामद

On: April 28, 2025 9:44 AM
Follow Us:
BSF
---Advertisement---

चंडीगढ़ । सीमा सुरक्षा बल (BSF ) ने पंजाब में सीमा पार से होने वाली तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन, हथियार और एक ड्रोन बरामद किया है। BSF ने पंजाब के अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर 1.935 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन, एक पिस्तौल, एक मैगजीन और एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन जब्त किया। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी और त्वरित कार्रवाई के आधार पर की गई, जिससे तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया।

गलती से सीमा पार करने वाला BSF का जवान पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में

BSF ने पंजाब के विभिन्न जिलों में समन्वित अभियान चलाए। अमृतसर जिले के दाओके गांव के पास एक खेत से जवानों ने 302 ग्राम हेरोइन बरामद की। यह बरामदगी तब हुई, जब बीएसएफ को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। जवानों ने तुरंत कार्रवाई कर तस्करी के इस सामान को जब्त किया।

इसके अलावा, गुरदासपुर जिले के थेथरके गांव में तकनीकी निगरानी और अवरोधन (टेक्निकल सर्विलांस एंड इंटरसेप्शन) के जरिए एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया गया, जिसे तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। तरनतारन जिले के कलसियां गांव में भी बीएसएफ ने एक खेत से 1.633 किलोग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और एक मैगजीन जब्त की।

BSF पाकिस्तान की ओर से भारत में नशे और हथियारों की तस्करी के लिए लगातार कोशिशें की जा रही 

BSF अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से भारत में नशे और हथियारों की तस्करी के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन सीमा पर तैनात जवान अपनी सतर्कता और खुफिया एजेंसियों के सहयोग से इन कोशिशों को विफल कर रहे हैं।
बीएसएफ का कहना है कि उनकी टीमें चौबीसों घंटे निगरानी रख रही हैं और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले 22 अप्रैल को काउंटर इंटेलिजेंस (अमृतसर) ने मंगलवार को एक विशिष्ट सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमेरिका से जुड़े एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लुधियाना से गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया गया था।

गुरविंदर सिंह के कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल बरामद की गई थीं। गुरविंदर सिंह, अमेरिका में रह रहे गुरलाल सिंह और विपुल शर्मा के निर्देश पर काम कर रहा था, जो इस नेटवर्क के मुख्य संचालक हैं। जांच से पता चला कि गुरविंदर, ड्रग तस्कर हरदीप सिंह का साला है, जो 2020 के एसटीएफ मामले में गिरफ्तारी के बाद 2022 में अमेरिका भाग गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!