ढाबा संचालक भाइयों ने पीआरवी के कांस्टेबल पर किया हमला, अरोपियों ने पालतू कुत्तों से भी कटवाया

ढाबा संचालक भाइयों ने पीआरवी के कांस्टेबल पर किया हमला, अरोपियों ने पालतू कुत्तों से भी कटवाया

कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। वजीरगंज कस्बे के रैड हवेली ढाबा संचालक दो भाइयों के आपसी विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी के एक कांस्टेबल के साथ धक्का मुक्की कर बदसलूकी की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने कांस्टेबल पर हमला कर दिया।इस बीच आरोपियों ने अपने दो पालतू कुत्ते कांस्टेबल के ऊपर छोड़ दिए। कुत्तों के हमले में कांस्टेबल घायल हो गए।वहीं, उनकी वर्दी भी फट गई। इस मामले में वजीरगंज पुलिस ने कांस्टेबल की तहरीर पर सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र में पीआरवी 5405 पर तैनात कांस्टेबल रणधीर सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उसकी 27 मार्च की रात पीआरवी पर ड्यूटी थी। इस दौरान रात 11 बजे घटना की जानकारी मिली। वह पीआरवी लेकर मौके पर पहुंचे।यहां हरप्रसाद पुत्र महेंद्रपाल निवासी गांव बादल थाना कुंवरगांव ने बताया कि उसके भाई नन्हे व देवेंद्र कस्बे के मोहल्ला बनिया वार्ड छह में रहते हैं। दोनों ने उसके साथ अपने रैड हवेली ढाबे पर मारपीट की है। 12,500 रुपये छीन लिए हैं। शिकायत होने पर जब वह उसके द्वारा बताए गए ढाबे पर पूछताछ के लिए पहुंचे, तब ढाबा संचालक नन्हें व देवेंद्र ने उनके व पीआरवी पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी व गाली गलौज की।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।इस पर वह जमीन पर गिर गए। वह जब उठने का प्रयास कर रहे थे। तभी आरोपियों ने दो पालतू कुत्ते उनके ऊपर छोड़ दिए।कुत्तों ने उनपर हमला कर दिया। इस बीच उनकी वर्दी भी फट दी। इससे पैर की पिंडली में गहरा जख्म हो गया। पीआरवी पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने थाना पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस फोर्स भेजा गया।तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने नन्हे व देवेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Leave a Comment