अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मैं महाकुंभ में 1 महीना 20 दिन रहा, किसी ने नहीं की कोई शिकायत : BJP MP Sakshi Maharaj

On: February 27, 2025 6:51 PM
Follow Us:
BJP MP Sakshi Maharaj
---Advertisement---

उन्नाव। विपक्ष के बयानों पर BJP MP Sakshi Maharaj ने कहा कि मैं महाकुंभ में 1 महीना 20 दिन रहा, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य और दिव्य महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आख‍िरी स्‍नान के साथ बुधवार को हो गया। महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं ने योगी सरकार की व्यवस्था को सराहा। लेकिन, विपक्ष ने सवाल भी खड़े किए।

BJP leaders ने कहा, ‘संकल्प पत्र’ में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान

किसी भी श्रद्धालु ने मेरे पास आकर शिकायत नहीं की। जो पैदल चलकर भी पहुंच रहे थे, वह भी कह रहे थे कि बहुत अच्छे से आए। महाकुंभ के समापन पर उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 महापर्व ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में इतिहास रच दिया है। अब तक लगभग 67 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है, जो विश्व स्तर पर और भारत में एक अभूतपूर्व घटना है। कुल मिलाकर, इस कुंभ महापर्व ने एकता का संदेश दिया है। देश एकता के रास्ते पर चल पड़ा है। सभी वर्ग के लोग इसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

 

 

BJP MP Sakshi Maharaj देश में 65 साल तक तुष्टिकरण की राजनीति होती रही

BJP MP Sakshi Maharaj ने कहा कि देश में 65 साल तक तुष्टिकरण की राजनीति होती रही है। मुसलमानों को डराया गया। लेकिन, पीएम मोदी ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ काम कर पूरे देश में प्रेम का माहौल बनाया। इस पर महाकुंभ का आयोजन सोने पर सुहागा जैसा हो गया। महाकुंभ में जो नहीं आ पाए, वह पछतावा कर रहे हैं। इतनी तादाद में लोगों द्वारा यहां पर स्नान करना अपना अलग महत्व रखता है।

महाकुंभ पर अखिलेश यादव के बयानों पर BJP MP Sakshi Maharaj ने कहा कि विरोधियों को भगवान सद्बुद्धि दे। अब अखिलेश यादव के लिए क्या कहा जाए। उनकी सरकार भी यूपी में थी। वह चाहते तो भव्य महाकुंभ का आयोजन कर सकते थे। लेकिन, जब प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन हुआ। यहां पर देश के सभी सनातनी एकजुट हुए तो विरोधियों की जमीन खिसकने लगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!