अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : BJP MP

On: May 12, 2025 1:42 PM
Follow Us:
BJP MP
---Advertisement---

इंफाल। मणिपुर से BJP MP महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा ने रविवार को उम्मीद जताई कि अगले दो महीने के अंदर राज्य में एक लोकप्रिय सरकार बन जाएगी। BJP MP ने सभी राजनीतिक नेताओं से राज्य के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।

BJP MP Kangana Ranaut ने कहा, ‘हम सुरक्षित माहौल में खुलकर ले रहे हैं सांस ‘

53 वर्षीय सांसद ने मीडिया से कहा, “मुझे पूरी उम्मीद है कि अगले दो महीने में मणिपुर में एक लोकप्रिय सरकार स्थापित हो जाएगी। राष्ट्रपति शासन अकेले मौजूदा मुद्दों को हल नहीं कर सकता। एक लोकप्रिय सरकार लोगों के साथ मिलकर काम कर सकती है और मौजूदा जातीय संकट का समाधान ढूंढ सकती है।”

BJP MP राज्य के निर्वाचित विधायक और नेता जातीय संकट से निपटने में संयुक्त और निर्णायक रूप से काम करने में विफल रहे

BJP MP ने जनता की आलोचना से सहमति जताई कि राज्य के निर्वाचित विधायक और नेता जातीय संकट से निपटने में संयुक्त और निर्णायक रूप से काम करने में विफल रहे हैं।

BJP MP  ने किसी नेता या विधायक का नाम लिए बिना कहा, “लोगों के एक वर्ग ने राज्य के कल्याण और हितों से ऊपर व्यक्तिगत लक्ष्यों को रखा है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा क्योंकि कुछ लोगों ने राज्य के कल्याण पर सत्ता और स्वार्थ को प्राथमिकता दी।”

एन. बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के चार दिन बाद 13 फरवरी से मणिपुर राष्ट्रपति शासन के अधीन है। राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद मणिपुर विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है, हालांकि इसका कार्यकाल 2027 तक है।

बीजेपी के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने पिछले सप्ताह राज्य के कांगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों का दौरा किया और कुकी बीजेपी विधायकों वुंगजागिन वाल्टे और नेमचा किपगेन और कई कुकी-जो और नागरिक समाज संगठनों से मुलाकात की, जिसमें आदिवासी एकता समिति (सीओटीयू) भी शामिल है।

किपगेन मणिपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में अकेली महिला मंत्री थीं। पुरी लोकसभा क्षेत्र (ओडिशा) से सांसद पात्रा ने इंफाल में पूर्व सीएम बीरेन सिंह, मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यब्रत सिंह और कई अन्य नेताओं और विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक भी की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!