देहरादून। जातीय जनगणना को लेकर BJP MLA Vinod Chamoliने कहा कि यह सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। जातीय जनगणना के केंद्र सरकार के फैसले से अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।केंद्र सरकार के जातीय जनगणना कराने के फैसले को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष में जुबानी जंग छिड़ गई है, दोनों इसका श्रेय लेने की होड में हैं।
Madhya Pradesh BJP MLA को नोटिस पर सियासत गरमाई
न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान BJP MLA Vinod Chamoli ने कहा कि केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। आजादी के बाद ऐसा पहली बार होगा। सरकार ने इतिहास रचा है। जनगणना 2011 से नहीं हुई है। इस बार सामान्य जनगणना के साथ ही जातीय जनगणना का भी एक कॉलम होगा और इसका लाभ भी लोगों को दिखाई देगा।
विपक्ष के पहलगाम आतंकी हमला से ध्यान भटकाने के सवाल पर BJP MLA Vinod Chamoli ने कहा कि सरकार किसी एक मुद्दे को ही लेकर बैठी नहीं रह सकती है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार बहुत संजीदा है और कैसे हैंडल करना है, इसको लेकर लगातार एक्सरसाइज हो रही है।
BJP MLA Vinod Chamoli केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया
इसका रिजल्ट भी दिखाई देगा। लेकिन इसके साथ- साथ बहुत सारे मुद्दे हैं जो देश के अंदर होने हैं। इसमें जातिगत जनगणना भी एक प्रमुख मुद्दा था।
उन्होंने आगे कहा कि परेशानी की बात ये है कि इस जातिगत जनगणना के फैसले के बाद विपक्ष के हाथ से मुद्दा निकल गया है। चुनाव में विपक्ष ने जातिगत जनगणना को मुद्दा बनाया था। देश की जनता जानती है कि अगर हम जातिगत जनगणना कर रहे हैं तो उसके आधार पर आगे की व्यवस्था बनेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। आगे चलकर इसका लाभ भी मिलेगा।

