अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कांग्रेस, आतंक और पाकिस्तान में से किसे जिंदा रखना चाहती है : BJP MLA Rameshwar Sharma

On: May 24, 2025 12:58 PM
Follow Us:
BJP MLA Rameshwar Sharma
---Advertisement---

भोपाल। BJP MLA Rameshwar Sharma : पहलगाम हमले में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने के लिए भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर में जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के कुछ नेताओं की तरफ से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बताए कि वह आतंकवाद और पाकिस्तान में से किसे जिंदा रखना चाहती है?

भारतीय सेना के अदम्य साहस से देश गौरवान्वित – CM Bhajan Lal Sharma

प्रतिनिधिमंडल पर उठ रहे सवालों पर BJP MLA Rameshwar Sharma ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस के मन में क्या चल रहा है, यह कांग्रेस जाने। मगर 140 करोड़ की आबादी वाले देश के प्रत्येक नागरिक के मन और मस्तिष्क में साफ है कि भारत की सेना आतंकवादियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ किया है।

पाकिस्तान अपनी आतंकवादी गतिविधियों को बंद नहीं कर रहा, जिसके कारण भारत के सर्वदलीय सांसद दुनिया भर के देशों में जाकर सरकार और उनकी सेना की कार्रवाई की जानकारी देंगे और साथ में पाकिस्तान में जो आतंकवादी ठिकाने बने हैं, उसे भी दुनिया की नजरों में लाएंगे।”

उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश है कि दुनिया के सामने पाकिस्तान आतंकवादी देश घोषित किया जाए। पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और इसके बाद मौजूद परमाणु हथियार विश्व की शांति के लिए खतरा है। पाकिस्तान का खात्मा ही आतंकवाद का खात्मा होगा।”

BJP MLA Rameshwar Sharma कांग्रेस पार्टी आतंकवाद और पाकिस्तान में से किसे जिंदा रखना चाहती है, यह कांग्रेस की इच्छा होगी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए BJP MLA Rameshwar Sharma ने कहा, “कांग्रेस पार्टी आतंकवाद और पाकिस्तान में से किसे जिंदा रखना चाहती है, यह कांग्रेस की इच्छा होगी, पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत के सभी राजनीतिक दलों और धार्मिक आस्था वाले सांसद इसमें गए हैं। बहुत अच्छे प्रतिनिधिमंडल विदेशों में गए हैं, जो विश्व पटल पर भारत की बातों को रखेंगे।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!