अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्‍तान नहीं आतंक के खिलाफ है भारत की लड़ाई : BJP leader Bhattacharya

On: May 13, 2025 6:11 PM
Follow Us:
BJP leader Bhattacharya
---Advertisement---

कोलकाता। BJP leader Bhattacharya : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बड़ी उपलब्धि बताते हुए BJP leader Bhattacharya ने सोमवार को कहा कि भारत की जंग पाकिस्तान या उसकी जनता के खिलाफ नहीं है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। भारत की सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है।

कांग्रेस-आप के प्रत्याशियों के कुल वोट से ज्यादा मुझे मिलेंगे, BJP leader तरविंदर सिंह मारवाह

समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय सेना ने सिविलियंस को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। इस ऑपरेशन से पाकिस्तान घबरा गया है। उसे पता चल गया कि अब उसका परमाणु केंद्र सुरक्षित नहीं रह गया है और वह सीजफायर के लिए तैयार हो गया।

BJP leader Bhattacharya ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह इस देश का दुर्भाग्य है कि पाकिस्तान पर हुए हमले के लिए साक्ष्य मांगे जाते हैं। इस देश में एक राजनीतिक फोर्सेज है जो सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सबूत मांग रहे हैं, अपने ही देश की सेना के ऊपर एक प्रश्नचिह्न लगाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सबूत के तौर पर गिड़गिड़ाता हुआ पाकिस्तान है। जनता को जो सोचना है, जनता के ऊपर ही छोड़ दो।

उन्होंने कहा पाकिस्तान दोहरे चरित्र वाला है। एक तरफ वह सीजफायर पर सहमत होता है तो दूसरी तरफ इसका उल्लंघन भी करता है। दोनों देशों में सीजफायर लागू होने के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले करता रहा। हालांकि अब सीमाओं पर शांति का माहौल है।

BJP leader Bhattacharya यह इस देश का दुर्भाग्य है कि पाकिस्तान पर हुए हमले के लिए साक्ष्य मांगे जाते हैं

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अंदर भी हालात ठीक नहीं हैं। बलूच अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तान चौतरफा घिर गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 51 से अधिक स्थानों पर 71 हमलों की जिम्मेदारी ली है।

उन्होंने हमले वाली जगह को “बलूचिस्तान ऑक्यूपाइड” बताया है। इन हमलों में पाकिस्तानी सैन्य काफिलों, खुफिया केंद्रों और खनिज परिवहन कार्यों को निशाना बनाया गया, ताकि इस संसाधन-संपन्न प्रांत पर इस्लामाबाद के नियंत्रण को चुनौती दी जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!