अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सिक्किम में बड़ा हादसा, 1000 फीट नीचे नदी में गिरा पर्यटकों से भरा वाहन; BJP leader समेत चार की मौत

On: May 31, 2025 3:51 PM
Follow Us:
BJP leader
---Advertisement---

सिलीगुड़ी। सिक्किम में सड़क हादसे में BJP leader समेत चार पर्यटकों की मौत हो गई है, वहीं पांच अन्य पर्यटक लापता हैं। दो लोगों को बचा लिया गया है। मौसम खराब होने के कारण शुक्रवार शाम को राहत और बचाव कार्य को रोक देना पड़ा है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ फोन पर बात की है।

जातीय जनगणना कराने के फैसले पर BJP leaders ने जताया पीएम मोदी का आभार

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बताया गया है कि गुरुवार रात को उत्तर सिक्किम में चुंगथांग से मुनशिथांग की ओर जा रहा एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग एक हजार फीट नीचे तीस्ता नदी में गिर गया।

BJP leader महिला मोर्चा की महासचिव इतिश्री जेना, उनके पति और दो बेटों की मौत की पुष्टि 

वाहन में चालक समेत 11 यात्री सवार थे। इसमें ओडिशा के जाजपुर जिले की भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव इतिश्री जेना, उनके पति और दो बेटों की मौत की पुष्टि हो गई है। बचाए गए दोनों पर्यटक घायल हैं। उन्हें गंगटोक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!