अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

असीम अरुण की सभा में हंगामा करने वाले BJP कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस

On: April 25, 2025 5:39 PM
Follow Us:
BJP
---Advertisement---

कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कन्नौज में कबीना मंत्री असीम अरुण की सभा में हंगामे और नारेबाजी की घटना को गंभीरता से लेते हुये पार्टी के जिला मंत्री अजय वर्मा समेत अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

BJP शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’

BJP  के जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया ने मंत्री की सभा में नारेबाजी कर विरोध जताने वालों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है जिसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। BJP का कहना है कि इस घटना से पिछड़े वर्ग के कार्यकताओं में रोष है।

गौरतलब है कि तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज का ऑडिटोरियम में गुरुवार को डा भीमराव अंबेडकर के सम्मान में आयोजित एक समारोह में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के खिलाफ मंच से नारेबाजी शुरू हो गई। उस समय मंच पर प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत और जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया मौजूद थे।

BJP कार्यकर्ता कुर्सियों पर चढ़कर असीम अरुण विरोधी नारे लगाने लगे

नारेबाजी कर रहे लोगों का आरोप था कि लोधी समाज की एक बेटी की गुमशुदगी और उसके परिजनों की ओर से मंत्री असीम अरुण पर जातिवादी व्यवहार का आरोप लगाया गया था। हंगामा कर रहे लोगों के अनुसार जब पीड़िता के परिजन मंत्री से इंसाफ की उम्मीद लेकर उनके पास पहुंचे, तो उन्हें कथित तौर पर यह जवाब मिला कि “हमारा यही काम रह गया क्या।”

मंत्री की सभा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता कुर्सियों पर चढ़कर असीम अरुण विरोधी नारे लगाने लगे। पुलिस और सुरक्षा बलों ने रोकने की कोशिश की तो धक्कामुक्की की।अफरा-तफरी और हंगामा के बीच कार्यक्रम को बीच में ही रद्द करना पड़ा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!