Bisauli News: बिसौली कोतवाली में नेत्रहीन फरियादी से गाली-गलौज करने बाले इंस्पेक्टर व दरोगा निलंबित,
बिसौली।कोतवाली में एक नेत्रहीन फरियादी के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।सोशल मीडिया पर घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर और दरोगा भूपेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।मामले की जांच सीओ बिसौली संजीव कुमार को सौंपी गई है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव न्योली निवासी नेत्रहीन मोरपाल ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले मोहम्मदपुर मई के पास बाइक और टेंपो की टक्कर में सोमेश और सूरजपाल घायल हुए थे। इस मामले में कार्रवाई न होने पर वह 26 मार्च को शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा था।
आरोप है कि वहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक और दरोगा ने उसकी बात सुनने के बजाय गाली-गलौज की और मारपीट कर उसे भगा दिया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी फरियादी को धक्का देकर बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बिसौली कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर और चौकी के दरोगा को निलंबित किया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।किसी भी फरियादी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- अंकिता शर्मा, एसएसपी
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी

