Bihar CM Nitish : बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाली एनडीए ने बिहार में नई सरकार बना ली है। सीएम नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली। पीएम मोदी निकले तो विभागों पर मंथन शुरू हुआ।
Bihar News : Deepak Prakash – उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने पर ट्रोलिंग
आज गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान 26 मंत्री भी बने, जिसमें कई चेहरे नए भी हैं, लेकिन सबसे अधिक जिन बातों पर चर्चा एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी मंत्री बनाया जाना है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक उनके नाम की बहुत कोई चर्चा नहीं थी। ऐसे में दीपक प्रकाश ना तो विधायक हैं ना एमएलसी हैं फिर भी उन्होंने नीतीश कुमार के कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा ट्रोल हो रही है।
Bihar Teachers News: तृतीय सक्षमता परीक्षा का परिणाम जारी, कक्षा एक से 12 में 32 प्रतिशत पास
Bihar News : स्वास्थ्य-खेल सहित कुछ मंत्रियों का नाम पक्का
बिहार की नई सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा 35 मंत्री बन सकते थे। फिलहाल सीएम नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी पटना से निकले, तब कुछ घंटे बधाई-स्वागत का सिलसिला चला। अब मंत्रियों के विभागों पर बात चल रही है। पहले दोनों भाजपाई डिप्टी सीएम के साथ बिहार चुनाव प्रभारी, बिहार प्रभारी आदि ने विमर्श किया। इसके बाद, इस संबंध में दलों के अंदर भी बात हुई। अब तक सबकुछ फाइनल नहीं हुआ है, इसलिए सूची नहीं जारी की गई है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ समेत कुछ विभाग पुराने मंत्रियों के पास ही रहेंगे। खेल विभाग श्रेयसी सिंह को देने का फैसला लगभग हो गया है।
Bihar News : चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर और अन्य विपक्षी नेताओं पर किया तीखा हमला
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर और अन्य विपक्षी नेताओं पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि वे लोग अहंकार की पराकाष्ठा को पार कर गए थे, जिसका जवाब जनता ने दिया है।
Bihar News : बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दी बधाई
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने एनडीए की नयी सरकार में शामिल सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि नयी सरकार में शामिल सभी मंत्रियों को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों के लिए आज गौरव का दिन है। बिहार में न सिर्फ नयी सरकार का गठन हुआ है, बल्कि विकास की नयी गति का आगाज हुआ है। नयी सरकार विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। यह विकास हर क्षेत्र और हर तबके के लिए खास होगा। आज विकास की क्षितिज में सूर्य की नयी किरणें प्रस्फुटित हुई है, जिसमें की कुछ ज्यादा ऊर्जा और उजास है। इस नयी ऊर्जा और उजास से बिहार का कोना-कोना रोशन होगा।

