पटना । Bihar elections से पहले सरकार ने छह नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है उनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हैं। राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में इन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला बिहार सरकार की तरफ से लिया गया है।
बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा : Nitish Kumar
जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है उनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, बाढ़ के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू और जदयू के एमएलसी नीरज कुमार शामिल हैं।
इसको लेकर गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
Bihar elections : राज्य सरकार की अनुशंसा के आधार पर राज्य सुरक्षा समिति की एक अगस्त को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। सम्राट चौधरी अब जेड प्लस की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। बिहार सरकार ने इन्हें एएसएल सुरक्षा के साथ जेड प्लस की सुरक्षा प्रदान की है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठाए जा रहे थे।
Bihar elections : उनकी भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकार ने उनकी सुरक्षा को बढ़ाते हुए जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी लंबे समय से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित धमकी मिलने की बात सामने आने के बाद से ही पप्पू यादव केंद्र और राज्य सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इन्हें अब वाई प्लस की सुरक्षा दी गई है।
Bihar elections से पहले सरकार ने छह नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी
इसी तरह अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह अब वाई प्लस की सुरक्षा घेरे में रहेंगे जबकि बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की सुरक्षा भी बढ़ाकर वाई प्लस कर दी गई है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार की सुरक्षा भी सरकार ने बढ़ा दी है। नीरज कुमार अब वाई प्लस सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

