अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bihar Election Result : NDA को बड़ी बढ़त, आंकड़ा 190 के पार

On: November 14, 2025 11:39 AM
Follow Us:
Bihar Election Result
---Advertisement---

Bihar Election Result : बिहार में हुए विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना अब से बस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। नतीजों के पहले रुझान सुबह साढ़े 8 बजे आने की संभावना है। वहीं, दोपहर तक तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी। चुनाव आयोग ने इस बार पोस्टल बैलेट की गिनती का तरीका बदल दिया है। अब आखिरी दो राउंड की गिनती से पहले पोस्टल वोट शामिल किए जाएंगे। पहले काउंटिंग की शुरुआत ही पोस्टल बैलट के जरिए डाले गए मतों से होती थी।

 

चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 38 प्रशासनिक और 2 पुलिस जिलों वाले बिहार में कुल 46 काउंटिंग सेंटर बनाए हैं। जहां राज्य की 243 सीटों विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना की जाएगी। सबसे पहले रुझान मोकामा और बाढ़ विधानसभा क्षेत्रों के आने वाले हैं। हर एक मतगणना हाल में 15 टेबल की व्यवस्था की गई है। जिनमें से 14 टेबल्स पर ईवीएम की गणना होगी एवं एक टेबल सहायक निर्वाचन अधिकारी संचालित करेगा। हर एक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर के साथ एक काउंटिंग असिस्टेंट एवं एक माइक्रो आब्जर्वर को लगाया गया है।

Bihar Election Result : महागठबंधन को बिहार की जनता ने नकार दिया है- शांभवी चौधरी

 

LJP-रामविलास सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि हमने पहले से ही कहा था कि बिहार में लोगों को बदलाव नहीं विकास चाहिए। जिस नकारात्मक सोच से महागठबंधन अपनी राजनीति करती है उसको बिहार की जनता ने बहुत साल पहले ही नकार दिया था। उसके बाद भी महागठबंधन की विचारधारा में कोई अंतर नहीं आया है…जिस तरीके से NDA के पक्ष में जनता की लोकप्रियता थी ये तय था कि बहुमत की सरकार बनने वाली है…”

Bihar Election Result : 160 सीटें जीतेगी NDA- जीतन राम मांझी

 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।

Bihar Election Result : मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह 15034 वोटों से आगे

 

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह 15034 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद उम्मीदवार वीणा देवी दूसरे नंबर पर हैं।

Bihar Election Result : बिहार में फिर NDA की सरकार होगी- शहनवाज हुसैन

 

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा कि भारी बहुमत से NDA आगे है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर NDA पर भरोसा किया है जिस तरह से पीएम मोदी की सभा में भारी भीड़ दिखी उससे ये संदेश जाता है कि आएगा NDA और अब जब NDA आ रहा है भारी बहुमत से आगे चल रहे हैं ये आंकड़ा और आगे बढ़ेगा और NDA की सरकार बिहार में बनेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!