अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bihar Election 2025 Results : शुरुआती रुझानों में नीतीश कुमार की NDA 200 के करीब, तेजस्वी-तेज प्रताप पीछे

On: November 14, 2025 11:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Election Results 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर वोट काउंटिंग जारी है.बिहार में NDA vs Mahagathbandhan का भविष्य तय करेंगे. देखें बिहार असेंबली इलेक्शन रिजल्ट.

Bihar Election Result : अलीनगर में मैथिली ठाकुर की बढ़त कायम

दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. आरजेडी के बिनोद मिश्रा चार हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं. ये आंकड़े चार राउंड की काउंटिंग के बाद के हैं.

Bihar Election Result : राघोपुर से तेजस्वी यादव पिछड़े

बिहार के वैशाली जिले की राघोपुर सीट से महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव पिछड़ गए हैं. इलेक्शन कमीशन के अब तक के रुझानों में सामने आया है कि राघोपुर सीट से बीजेपी के सतीश कुमार लीड कर रहे हैं, जबकि आरजेडी के तेजस्वी यादव करीब 1273 वोटों से दूसरे स्थान पर आ गए हैं.

 

Haryana News Hindi : हरियाणा के मेधावी छात्रों को मिलेगा सीएम सैनी का सम्मान, रजिस्ट्रेशन शुरू

Bihar Election Result : बिहार चुनाव में कांग्रेस ने मानी हार

बिहार चुनाव के कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत ने मतगणना के रुझानों को निराशाजनक बताया है. उन्होंने कहा, “महिलाओं को जो 10-10 हजार दिए गए. यह भी एक फैक्टर था. ईसी मूकदर्शक बना रहा. चुनाव आयोग को रोकना चाहिए था कि यह चुनाव के समय भी बंटता रहा. राहुल गांधी वोट चोरी की बात कह रहे थे. यही होता है वोट चोरी, और क्या होता है?”

Bihar Election Result : JDU कार्यालय में शुरू हुआ जश्न

बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए और जेडीयू की भारी बढ़त को देखते हुए पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है. जेडीयू के नेता कार्यकर्ता शंख और घंटा घड़ियाल बजाते हुए पार्टी दफ्तर पहुंच रहे हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!