अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bihar Congress : महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह, कांग्रेस ने की घोषणा

On: May 21, 2025 7:28 PM
Follow Us:
Bihar Congress
---Advertisement---

पटना। Bihar Congress : इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी दलों ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है और मतदाताओं को आकर्षित करने में जुट गए हैं। इस बीच, बिहार में अपनी खोई जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस ने महागठबंधन की सरकार बनने पर प्रतिमाह बिहार की महिलाओं को 2,500 रुपये देने की घोषणा की है।

Bypoll Election Results 2024:Priyanka Gandhi wins in Wayanad, BJP leads in UP

Bihar Congress  प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर जरूरतमंद महिलाओं के लिए ‘माई बहिन मान’ योजना लागू की जाएगी और हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

Bihar Congress ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यह योजना कर्नाटक में शुरू की थी और आज यह काफी सही ढंग से चल रही है। उन्होंने इसके लिए एक पोस्टर भी जारी किया। कांग्रेस की ओर से योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए एक ‘मिस्ड कॉल नंबर’ भी जारी किया गया है। पोस्टर में लिखा है, “महागठबंधन सरकार बनने के बाद जरूरतमंद महिलाओं को सम्मानित 2500 रुपये महीना।”

Bihar Congress ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि प्रत्येक महीने की पहली तारीख को 2,500 रुपये महिलाओं को दिए जाएंगे, हम इसकी गारंटी दे रहे हैं। योजना के लाभ के लिए एक मिस्ड कॉल और कुछ डिटेल की जरूरत होगी और यह सब करने के बाद उनका निबंधन हो जाएगा।

Bihar Congress : जो महिलाएं गरीबी से जूझ रही हैं, उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में 2,500 रुपये देने का निर्णय

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व ने पहली गारंटी में महिलाओं को चुना है और इसके तहत जो महिलाएं गरीबी से जूझ रही हैं, उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में 2,500 रुपये देने का निर्णय लिया गया है। किसी भी जाति की महिला हो, सबको सम्मान और अधिकार दिया जाएगा। जिन राज्यों में हमारी सरकार है, वहां अलग-अलग तरह की योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिया जा रहा है, जबकि बिहार की सरकार कुछ नहीं दे रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!