अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bihar CM News : 10वीं बार CM बनने जा रहे नीतीश, पटना में मौजूद पीएम मोदी; संभावित मंत्रियों पर नजर

On: November 20, 2025 11:36 AM
Follow Us:
Bihar CM New
---Advertisement---

Bihar CM News : बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। गांधी मैदान में कुछ ही देर में नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे।

मंच पर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया। वह अपनी पार्टी से तीन मंत्री चाहते थे। लेकिन, आज उनकी पार्टी से एक मंत्री शपथ लेंगे। बाकी बाद में लेगें।

Bihar CM News :एसपीजी के हाथों में सुरक्षा

गांधी मैदान की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में है। पूरे गांधी मैदान में त्रि स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जिला पुलिस बल भी गांधी मैदान के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में तैनात है।

Bihar CM News :पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे पटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में वह गांधी मैदान पहुंचेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

Bihar CM News : पवन और मनोज ने बांधा समा

गृह मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंच चुके हैं। नीतीश कुमार, एनडीए के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गृह मंत्री का स्वागत किया। इधर, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी गीतों से मंच पर समा बांध दिया है। दोनों ‘हां हम बिहारी गा रहे’ हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!