Bengal के बर्द्धमान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से ठीक पहले पुलिस ने 10 मुन्ना भाइयों को दबोचा है। फर्जी प्रश्नपत्र के साथ पकड़ाए 10 आरोपितों को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। यहां से दो आरोपित को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

ये दोनों मयूराक्षी एक्सप्रेस से फर्जी प्रश्नपत्र लेकर बर्द्धमान पहुंचे थे, यहां से देवशाला जाने की फिराक में थे। अन्य आठ आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ठगों के इस रैकेट ने कलमडांगा गांव के खेत में पंडाल लगाया था, जहां प्रश्नपत्र वितरण की तैयारी थी।

