अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टॉप पर अब ये तीन बड़े खिलाड़ी

On: February 7, 2026 11:12 AM
Follow Us:
Virat Kohli and Rohit Sharma
---Advertisement---

BCCI Central Contract : रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं. दोनों टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायरमेंट के बाद अब ये दोनों सिर्फ वनडे मैच खेलते हुए नजर आते हैं. BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रोहित और विराट काफी समय से टॉप पर थे लेकिन अब उनका डिमोशन होने वाला है. बता दें कि उन्हें बी कैगेटरी में डाला जा सकता है, वहीं टॉप श्रेणी में अब सिर्फ तीन ही खिलाड़ी रहने वाले हैं.

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होगा बड़ा बदलाव
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भारतीय टीम के सबसे अहम क्रिकेटर्स को जगह मिलती है. प्लेयर्स को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाता है और उस हिसाब से सालाना कमाई होती है. जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-2027 में अब रोहित और विराट का डिमोशन होने वाला है. BCCI ने A+ श्रेणी को खत्म कर दिया है. अब रोहित-विराट को ग्रेड B में जगह मिलने वाली है, वहीं ग्रेड A में सिर्फ शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर आएंगे. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड कुछ इस प्रकार होगी:

ग्रेड A – शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा.
ग्रेड B – विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल.
ग्रेड C – अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई.

ग्रेड A में सिर्फ तीन खिलाड़ी क्यों?
अमूमन टॉप ग्रेड में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिलता है, जो सभी फॉर्मेट खेलते हैं या फिर टीम का अहम सदस्य होते हैं. रिपोर्ट में मुताबिक शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा टॉप पर रहने वाले हैं. शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. इसी वजह से उन्हें A ग्रेड में रखने का फैसला किया गया है. रवींद्र जडेजा भी पिछले दो-तीन साल की तरह टॉप पर हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!