अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भगवान परशुराम सनातन धर्म, शौर्य, तप और न्याय परंपरा के प्रेरणास्रोत : Baroli

On: May 5, 2025 11:36 AM
Follow Us:
Baroli
---Advertisement---

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल Baroli ने कहा कि भाजपा सरकार सनातन धर्म के सम्मान और हरियाणा के विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। हमारी सरकार में लगातार संतो-महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी स्तर पर मनाकर उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

कांग्रेस गुटबाजी में उलझी, विकास नहीं आता नज़र : Mohan Lal Baroli

Baroli ने कहा कि नायब सरकार हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग का ख्याल रख रही है। बड़ौली रविवार को कैथल स्थित सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस पावन अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सूर्य कवि पंडित लक्ष्मीचन्द लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर का उद्घाटन भी किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता, धर्म एवं कर्म के प्रतीक भगवान परशुराम का जीवन हमें न्याय और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

Baroli ब्राह्मण किसी समाज, जाति के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण किसी समाज, जाति के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण का मुख्य काम समाज में नैतिकता और भारतीय संस्कृति के उच्च आदर्शों को स्थापित करना है। बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम सनातन धर्म, शौर्य, तप और न्याय परंपरा के प्रेरणास्रोत हैं। हमारी सरकार भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात कर प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंत्योदय की भावना से गरीब, शोषित, वंचितों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं, यही कारण है कि जनता का भरोसा भाजपा में बढ़ रहा है। जनता ने भाजपा की पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाई है। इस अवसर पर नगर परिषद प्रधान सुरभी गर्ग, पार्टी के पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण सभा के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!