अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badshahpur पुलिस चौकी के पास धमाका, मौके पर पहुंचे एसएसपी

On: April 1, 2025 4:30 PM
Follow Us:
Badshahpur
---Advertisement---

पटियाला: पंजाब में पटियाला के पातड़ां के पास स्थित Badshahpur पुलिस चौकी के नजदीक धमाका होने का मामला सामने आया है। यह पुलिस चौकी कोऑपरेटिव सोसाइटी की एक इमारत में संचालित हो रही थी। धमाके के कारण सोसाइटी के एक कमरे की खिड़की का शीशा चटक गया।

Punjab Police Promotion:पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल की पदोन्नति को हरी झंडी

 

Badshahpur पुलिस ने की पुष्टि

Badshahpur पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रेम सिंह ने भी धमाके की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी तक धमाके के कारणों और उसमें इस्तेमाल की गई वस्तु के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच जारी है। आसपास के स्थानीय लोगों ने भी धमाके की आवाज सुनने की पुष्टि की है।

एसएसपी मौके पर पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नानक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा धमाके के कारणों और संभावित संदेहास्पद वस्तु की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

धमाके के कारणों की जांच जारी
इस धमाके से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि, किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस द्वारा कोऑपरेटिव सोसाइटी और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है ताकि धमाके के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!