अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से पूर्ति विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

On: March 20, 2026 6:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
Badaun News: जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से पूर्ति विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
बदायूँ। वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डरों की सुचारू रूप से आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से जनपद में स्थित विभिन्न गैस एजेन्सियों की पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से निरन्तर जाँच करायी जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को नगर क्षेत्र उझानी स्थित मै0 उझानी इण्डेन गैस उझानी एवं मै0 फतेह पाल इण्डेन गैस सर्विस, उझानी एवं बदायूँ उझानी रोड स्थित सिंह हवेली रेस्टोरेन्ट पर आकस्मिक छापेमारी की।उन्होंने गैस गोदाम पर उपस्थित उपभोक्ताओं से पूछताछ की।उपभोक्ताओं द्धारा बुकिंग के दो दिन उपरान्त गैस सिलेण्डर प्राप्त होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
निरीक्षण के दौरान मै० उझानी इण्डेन गैस एजेन्सी पर आज कुल 603 एवं मै० फतेहपाल इण्डेन गैस एजेन्सी पर आज कुल 483 घरेलू गैस सिलेण्डरों का स्टॉक पाया गया। इस प्रकार जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।छापेमारी के दौरान रेस्टोरेन्ट में घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना नहीं पाया गया।
उन्होंने बताया कि सम्बन्धित प्रतिष्ठान मालिक को निर्देशित किया गया है कि किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग न करें तथा प्रतिदिन कामर्शियल सिलेण्डरों की आवश्यकता के सम्बन्ध में अवगत कराये ताकि तदनुसार सम्बन्धित तेल कम्पनी से समन्वय स्थापित कर कामर्शियल सिलेण्डर उपलब्ध कराये जा सकें।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!