Badaun News: बाइक रैली में बुलेट पर सवार होकर निकलीं एसएसपी अंकिता शर्मा, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
बदायूं में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस ने आज रविवार को शहर में बाइक रैली निकालकर जन जागरूकता का संदेश दिया।रैली में एसएसपी अंकिता शर्मा ने भी बुलेट बाइक चलाकर शहर का भ्रमण किया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी:-इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और 1098 की जानकारी भी दी गई।रैली को लोगों का व्यापक समर्थन मिला और सभी ने महिला सुरक्षा के इस अभियान की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।जिससे समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो सके।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्धारा शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर आमजन को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

