Badaun News: दोहरे हत्याकांड को लेकर एसआईटी ने शुरू किया फोन कॉल डिटेल का विश्लेषण
बदायूँ।दोहरे हत्याकांड में रसूखदारों की संलिप्तता और किसी के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष जुड़ाव का पता लगाने की कवायद एसआईटी ने तेज कर दी है।पहले चरण में कॉल डिटेल का विश्लेषण किया जा रहा है।इसके बाद जुड़ाव वाले लोगों को चिह्नित करके नोटिस भेजे जाएंगे।दोहरे हत्याकांड की विवेचना मूसाझाग थाने के नए प्रभारी वीरेंद्र तोमर कर रहे हैं।
वहीं मंडलायुक्त, डीआईजी व अपर आयुक्त (खाद्य) की विशेष जांच टीम (एसआईटी) इस मामले में अन्य संभावित बिंदुओं की जांच पड़ताल कर रही है।सोमवार को आई एसआईटी ने मुआयना किया था।अब डीआईजी के स्तर से आरोपी, उनके करीबियों व मृतकों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल व लोकेशन आदि निकलवाई गई है।


