Badaun News: जिले में पुलिस ने 17 वारंटियों सहित 25 आरोपियों को किया गिरफ्तार,
अलापुर,मुजरिया,उझानी,बिनावर,बिल्सी,जरीफनगर,कुंवरगांव और वजीरगंज थानों की पुलिस ने किया गिरफ्तार
बदायूं।जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 17 वारंटी और शांति व्यवस्था भंग करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया थाना अलापुर पुलिस ने मोमीन पुत्र अली अहमद निवासी भसराला, श्यामवीर पुत्र रामप्रकाश व राजवीर पुत्र झम्मनलाल निवासी चितौरा, फुंदन पुत्र दुल्हे मियां निवासी ककराला, सुरेन्द्र पुत्र प्रेमराज निवासी ककराला, मो. रहीम पुत्र अमीर उल्ला निवासी गभियाई,तनु पुत्र टीकाराम निवासी अलापुर और चांद बाबू पुत्र शकील निवासी अलापुर को पकड़ा।थाना मुजरिया पुलिस ने राजेश पुत्र सुरेश निवासी सगराय, गुड्डू पुत्र लटकन खां व सत्यम पुत्र मंगली निवासी मुडसान को गिरफ्तार किया।उझानी कोतवाली पुलिस ने तोसिफ पुत्र ऐतराम हुसैन निवासी बहादुरगंज,अब्दुल वासिद पुत्र अब्दुल मलिक निवासी योध्यागंज और आरिफ सैफी पुत्र मुन्ने निवासी मानकपुर रोड को पकड़ा।
थाना बिनावर पुलिस ने संजय उर्फ संजू व सोनू निवासी चन्दौरा और बिल्सी पुलिस ने संतोष पुत्र प्रेमपाल निवासी दीननगर शेखपुर को गिरफ्तार किया। वहीं जरीफनगर पुलिस ने धर्मेन्द्र, श्यौराज, नरेश, रवि निवासी भोयस तथा ऋषिपाल, चन्द्रकेश, सुखवीर निवासी शादीपुर को शांति भंग में पकड़ा। कुंवरगांव पुलिस ने प्रेमबाबू व योगेन्द्र निवासी दराबनगर तथा वजीरगंज पुलिस ने जुगेन्द्र व बृजेश निवासी सिलहरी को गिरफ्तार किया।सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

