Sahaswan News: पुलिस मुठभेड़ में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से तीन घायल; सिपाही भी जख्मी
बदायूं। सहसवान थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान संरक्षित पशुओं को मारने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से तीन आरोपी घायल हुए हैं।एक सिपाही भी जख्मी हो गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चार-पांच व्यक्ति टेढ़ाघाट पुल के पास गांव चमरपुरा के जंगल में पशुओं की हत्या करने की फिराक में हैं।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।


पुलिस के मुताबिक बरामद सामान से साफ है कि आरोपी पशु की हत्या की पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे थे।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से ही हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया और सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने हुए कहा कि ऐसे गिरोहों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी