अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: दोहरा हत्याकांड,50 हजार का इनाम घोषित होते ही केशव ने भाई के साथ कोर्ट में किया सरेंडर,भेजे गए जेल

On: April 8, 2026 7:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: दोहरा हत्याकांड,50 हजार का इनाम घोषित होते ही केशव ने भाई के साथ कोर्ट में किया सरेंडर,भेजे गए जेल

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों ने आज बुधवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया।आत्म समर्पण करने वाले आरोपी केशव और चंदशेखर हैं।ये दोनों मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के सगे भाई हैं।घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों ने जेएम प्रथम सौम्या अरुण की कोर्ट में वकील के जरिए आवेदन किया था।दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों ने नाटकीय ढंग से आत्म समर्पण कर दिया।कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। 

प्लांट में 12 मार्च को हुई थी दो अफसरों की हत्या:-मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दिनदहाड़े दो अफसरों की हत्या कर दी गई थी।वारदात के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह ने थाने में आत्म समर्पण किया था।कोर्ट से उसे जेल भेजा गया था।इसके बाद कंपनी में काम करने वाले धर्मेंद्र यादव और मुनेंद्र सिंह को घटना की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजा गया था।इस मामले की जांच इंस्पेक्टर मूसाझाग व एसएसपी द्वारा बनाई गई तीन इंस्पेक्टरों व सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय की टीम कर रही है।

जांच में मुख्य आरोपी अजय के भाई केशव सिंह व तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह का भी अहम भूमिका सामने आई है।इसके चलते दोनों पर हत्या की साजिश रचने की धारा लगाई गई है।ये दोनों भी कंपनी में नौकरी करते थे।वारदात के बाद इन सभी को नौकरी से हटा दिया गया था।दोहरे हत्याकांड में अजय का भाई चंद्रशेखर भी आरोपी बनाया गया है।
केशव और अभय पर 50-50 हजार का इनाम घोषित:-दोहरे हत्याकांड के मामले में डीआईजी अजय कुमार साहनी ने मंगलवार रात अभय प्रताप सिंह और केशव की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।आज बुधवार को आरोपी केशव ने अपने भाई चंद्रशेखर के साथ कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट में सरेंडर करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को कोर्ट ने तारीख दी है। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।वहीं फरार आरोपी अभय प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply