अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: बाल-बाल बचे दातागंज के बीजेपी विधायक राजीव कुमार, हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर कार   

On: April 9, 2026 7:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: बाल-बाल बचे दातागंज के बीजेपी विधायक राजीव कुमार, हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर कार   

बदायूं के दातागंज के बीजेपी विधायक राजीव कुमार सिंह बुधवार शाम गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वे चोटिल हुए हैं।लखनऊ से दातागंज लौटते समय उनकी फॉर्च्यूनर कार सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में खितौली गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में विधायक,उनके चालक और सुरक्षाकर्मी को हल्की चोटें आई हैं।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।

गंगा एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई कार:-जानकारी के अनुसार, विधायक राजीव कुमार सिंह लखनऊ से अपने विधानसभा क्षेत्र दातागंज लौट रहे थेइसी दौरान शाम के समय गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे की सूचना स्वयं विधायक ने सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को दी।इसके बाद उनके परिजन,स्थानीय पुलिस और पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को सुरक्षित दूसरी गाड़ी से दातागंज भेजा गया।वहां कुछ देर रुकने के बाद वे बरेली स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका सिटी स्कैन सहित अन्य आवश्यक जांचें कराई गईं। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।

क्रेन से क्षतिग्रस्त कार को हटाया गया:-दुर्घटना के तुरंत बाद, विधायक राजीव कुमार सिंह अपनी पीछे आ रही दूसरी गाड़ी में बैठकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर कार को एक्सप्रेसवे से हटाया गया,जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।बताया जा रहा है कि गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ था।इस घटना में ड्राइवर को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।घटना के बाद मौके पर लोग भी पहुंच गए।

पूरी तरह सुरक्षित हूं, बोले विधायक:-हादसे की जानकारी मिलते ही जिले भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। कई लोगों ने फोन कर उनका हालचाल जाना।हालांकि विधायक ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने बताया कि कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मामूली चोटें आई हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से परेशान न हों और अपनी जगह पर ही रहें। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply