अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- मशहूर शायर ताहिर फ़राज़ व पूर्व चैयरमेन हाजी नूरुद्दीन की याद में सहसवान मे हुआ मुशायरा

On: April 6, 2026 9:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*मशहूर शायर ताहिर फ़राज़ व पूर्व चैयरमेन हाजी नूरुद्दीन की याद में सहसवान मे हुआ मुशायरा*

*मुशायरा सुनने पहुंचे लोगों ने देर रात तक मुशायरे का लिया आनंद*

बदायूं(सहसवान) में आज हिंदुस्तान के मशहूर शायर और सहसवान व रामपुर घराने से ताल्लुक रखने वाले ताहिर फ़राज़ और सहसवान को विकास से चहमुखी बनाने वाले पूर्व चेयरमैन मरहूम हाजी नूरुद्दीन की याद में एक मुशायरे का आयोजन दिल्ली हाइवे पर स्थित सबा मैरिज हॉल में हुआ। जिसकी निज़ामत समूचे हिंदुस्तान में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बदायूं का नाम देश विदेश में रोशन करने वाले हिलाल बदायूनी ने की सदारत

“उन्होंने कहा-मुझे ये फ़ख़ है तुम को ख़याल रहता है’

“तुम्हारे ज़ेहन में कोई ‘हिलाल’ रहता है”

“अभी लगी ही नहीं शोहरतों की गर्म हवा”

“अभी से खून में इतना उबाल रहता है”

मेहमाने खुसूसी सपा नेता जमालुद्दीन प्रदेश सचिव शाहिद अली खान इंतज़ाम करने वाले मुशायरे के कन्वीनर तारीफ नियाज़ी रहे। जिनके द्वारा सभी शोहरा एवं मेहमानों का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

सबसे पहले मुशायरे आगाज़ नाते पाक से हुआ उसके बाद बारी बारी से सभी शायरों ने अपना कलाम पेश किया लेकिन मुशायरे को कामयाब बनाने का भरपूर जिम्मा हिलाल बदायूनी ने संभाला ओर उन्होंने चिराग के साथ मिलकर मुशायरे को कामयाब बनाया।

इस दौरान नगर के वरिष्ठ डॉ गुफरान, डॉ मुनीर अख्तर, डॉ आदिल समी, आमिर सुल्तानी, काशिफ अली खान, भाजपा नेता फ़राज़ खान, जमाल समी, उजैर रशीद, सभासद शादाब अंसारी, निराले बरकाती,मोनिस कुरैशी, अर्शी खान,सुहैल चौधरी,बब्बू नकवी, खालिद गुरुजी, नीशू खान, मुशीर खान, आरटीएम डायरेक्टर रिदा तनवीर, लएवा खान ,अबीर खान, सहित सेकड़ो की तादात में लोगो ने मुशायरे में भाग लिया। अंत मे मुशायरे के सदर जमालुद्दीन ने सभी शोहरा का शुक्रिया अदा किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply