अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- आंख के ऑपरेशन में चिकित्सक की लापरवाही के चलते एक वृद्ध की अस्पताल में हुई दर्दनाक मौत

On: February 5, 2026 9:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*आंख के ऑपरेशन में चिकित्सक की लापरवाही के चलते एक वृद्ध की अस्पताल में हुई दर्दनाक मौत*

परिजनों ने चिकित्सक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र, परिजनों ने काटा हंगामा पुलिस ने परिजनों को रिपोर्ट दर्ज करने का दिया आश्वासन#

*ऑपरेशन करने से पूर्व चिकित्सक तथा मरीज के मध्य पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का लगाया आरोप*

बदायूं: जनपद के थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम जाहिदपुर आलमपुर निवासी लिहान सिंह पुत्र सेवाराम (65 वर्षीय) की आंख का उपचार थाना कोतवाली वजीरगंज कस्बे के बाला जी आई केयर सेंटर चिकित्सालय में चिकित्सक डॉक्टर दिलीप वार्ष्णेय के चिकित्सालय पर काफी समय से चल रहा था। मरीज को आराम न मिलने के कारण चिकित्सक ने मरीज लिहान सिंह से अपनी आंख का ऑपरेशन तत्काल करने को कहा जिस पर लिहान सिंह अपने परिजनों को ले जाकर तत्काल बालाजी आई केयर सेंटर वजीरगंज पहुंच गया जहां चिकित्सक द्वारा आंख का ऑपरेशन करने के नाम पर काफी मोटी फीस मांगी गई तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा (उपरोक्त आरोप पीड़ित पक्ष के परिजनों का है) जिस पर चिकित्सक एवं पीड़ित पक्ष के मध्य₹12000 में आंख का ऑपरेशन का सौदा तय हो गया। लगभग 2:00 बजे के करीब चिकित्सक द्वारा लिहान सिंह को ऑपरेशन के लिए अंदर ले जाया गया प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार चिकित्सक दिलीप वार्ष्णेय द्वारा आंख का ऑपरेशन करने वाले मरीज लिहान सिंह को ऑपरेशन करने से पूर्व एक इंजेक्शन लगाया गया इंजेक्शन लगाते ही लिहान सिंह की हालत काफी बिगड़ गई जब काफी देर तक लिहान बाहर नहीं आए डॉक्टर ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज परिजनों को ले जाने की सलाह दी परिजन लेकर लिहान सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचे तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक डॉक्टर दिलीप वार्ष्णेय ने मनमर्जी पैसे ना मिलने के कारण मेरे पिता को गलत दवा देकर मौत की नींद सुला दिया।

लिहान सिंह के पुत्र कमल ने अपने पिता की मृत्यु का जिम्मेदार चिकित्सक डॉक्टर दिलीप वार्ष्णेय को बताते हुए जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया हंगामा की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और परिजनों को जैसे तैसे शांत करने का प्रयास किया परिजनों की मांग थी कि दोषी चिकित्सक के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर उसे जेल भेजा जाए। समाचार लिखे जाने तक परिजन एवं पुलिस के मध्य तीखी झंडपे चल रही थी।

मृतक लिहान सिंह के पुत्र ने चिकित्सक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!