अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- भाड़े पर दाह संस्कार के लिए ले गए थे वाहन,लौटते समय अज्ञात लोगों ने चार पहिया वाहन आगे लगाकर वाहन चालक से वाहन, नकदी छीनकर हुए रफू चक्कर

On: February 3, 2026 11:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*भाड़े पर दाह संस्कार के लिए ले गए थे वाहन,लौटते समय अज्ञात लोगों ने चार पहिया वाहन आगे लगाकर वाहन चालक से वाहन, नकदी छीनकर हुए रफू चक्कर*

#न्यायालय के आदेश पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली उझानी में मामला हुआ दर्ज#

बदायूं: जनपद के थाना कोतवाली उझानी में थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम बिरिया डांडा निवासी जगतभान पुत्र कलेक्टर ने माननीय न्यायालय को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ग्राम में हुई एक व्यक्ति की मृत्यु पर अपना चार पहिया वाहन जिसका नंबर अप 24 वाई 3441 16 अक्टूबर वर्ष 2025 को कछला गंगा घाट संस्कार करने के लिए भाड़े पर लेकर गया था जहां से लौटते समय उझानी बाईपास पर एचपी पेट्रोल पंप से कुछ आगे बिना नंबर प्लेट के एक चार पहिया वाहन चालक ने आगे से गाड़ी लगा दी जिसके कारण मेरा वहां रुक गया उसे उतरे अज्ञात लोग मेरी जेब से₹500 की नगदी गाड़ी में से चाबी तथा मेरे चार पहिया वाहन को छीन कर भाग गए मैंने काफी दूर तक दौड़कर पीछा किया परंतु उनका कुछ पता नहीं चला मामले की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस के अलावा थाना कोतवाली पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के अलावा आइजीआरएस तथा रिपोर्ट दर्ज करने के हर साधन अपना कर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए परंतु प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई इसलिए प्रार्थी माननीय न्यायालय की शरण में आया है। कृपया आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाया जाए।

वादी जगदभान के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली उझानी पुलिस घटनास्थल होने के कारण अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को न्याय दिलाए जाने के निर्देश दिए जिस पर थाना कोतवाली उझानी पुलिस ने अपराध संख्या 31 धारा 309 / 4 352 के अंतर्गत मामले की अज्ञात लोगों के विरुद्ध वाहन तथा नगदी को लूट कर ले जाने वालों अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!