अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- भूख से व्याकुल कुत्ते को राहगीर से रोटी छीनकर भागना पड़ा भारी

On: February 3, 2026 11:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*भूख से व्याकुल कुत्ते को राहगीर से रोटी छीनकर भागना पड़ा भारी*

#राहगीर ने कुत्ते पर जमकर बरसाए लाठी डंडे ले ली जान#

*समाजसेवी ने राहगीर के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने मृतक कुत्ते के शव का कराया चिकित्सीय परीक्षण*

#घटना घटनास्थल के कई सीसीटीवी कैमरो में कैद#

बदायूं: बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के मोहल्ला नारायणगंज निवासी समाजसेवी प्रखर अग्रवाल पुत्र नीरज अग्रवाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की मोहल्ले में घुमंतू एक कुत्ता नदीम पुत्र पप्पू निवासी मोहल्ला अयोध्यागंज खाना हाथ में लेकर जा रहा था कि इसी बीच कुत्ता उसे खाना छीनकर भाग गया कुत्ते के पीछे-पीछे ही नदीम लाठी डंडा से जब तक पीछा करता रहा जब तक उसने कुत्ते को पकड़ नहीं लिया कुत्ते को पक ड़कर उसने लाठी डंडों से जमकर पीटा जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। कुत्ते को डंडे से पीटने का मामला डॉ असलम के सीसीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया समाजसेवी प्रखर अग्रवाल ने घटनाक्रम के सीसीटीवी वीडियो निकाल कर थाना कोतवाली पुलिस को सौंप कर निर्दयी बेजुबान पशु कुत्ते की हत्या करने वाले नदीम उर्फ पप्पू के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र थाना कोतवाली उझानी पुलिस ने अपराध संख्या 32 धारा 325 पशु क्रूरता अधिनियम 11 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है पुलिस ने मृतक कुत्ते को परीक्षण हेतु राजकीय पशु चिकित्सालय उझानी भेजा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!