अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे जनपद बदायूं में घुसखोर…अब घूस लेते गिरफ्तार हुआ बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर

On: January 30, 2026 11:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे जनपद बदायूं में घुसखोर…अब घूस लेते गिरफ्तार हुआ बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर*

#ट्यूबवेल का एस्टीमेट बनाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत,20 हजार लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा#

बदायूं। जनपद बदायूं में रिश्वतखोर अधिकारी यो कर्मचारियों का रिश्वत लेने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ऐसा ही एक मामला ट्यूबवेल का एस्टीमेट बनाने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस थाने में रंगे हाथों पकड़े गए जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कराया गया है।

एंटी करप्शन टीम बरेली प्रभारी निरीक्षक द्वारा मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी अमरजीत सिंह को अपनी मां के नाम से निजी विद्युत ट्यूबवेल कनेक्शन लेना चाहता था, जिसके लिए उन्होंने बिजली विभाग से संपर्क किया था। आरोप है कि कनेक्शन का एस्टीमेट बनाने के लिए जब उन्होंने ढाक वाली ज्यारत पर तैनात जेई प्रदीप भारती से संपर्क किया तो उसने एस्टीमेट बनाने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। अमरजीत सिंह ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की तो टीम जेई को रिश्वत के पैसे लेते समय गिरफ्तार करने में जुट गई।

बताया जाता है कि एंटी करप्शन टीम प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पूर्व से निर्धारित योजना के मुताबिक अमरजीत शुक्रवार को गांव रसूलपुर बिलहरी में रामौतार के मकान में लगे बिजली बकया कैंप में जूनियर इंजीनियर प्रदीप भारती को उसके द्वारा रिश्वत के नाम पर मांगे जाने वाली रकम को देने गए और उन्होंने जैसे ही जूनियर इंजीनियर प्रदीप भारती को रुपये दिए तभी वहां तैनात टीम ने जूनियर इंजीनियर प्रदीप भारती को रंगेहाथ दबोच लिया। टीम जेई को अपने साथ ले गई। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक ने भ्रष्टाचार की ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए जूनियर इंजीनियर प्रदीप भारती के खिलाफ सिविल लांइस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एंटी करप्शन टीम का नेतृत्व टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल कर रहे थे ।

इससे पूर्व भी बिसौली में एक लेखपाल₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एंटी करप्शन टीम द्वारा दबोचा गया था अब तक वर्ष 2026 माह जनवरी 30 तक वर्ष के प्रथम माह में एक लेखपाल एक विद्युत जूनियर इंजीनियर सहित दो सरकारी कर्मचारी रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!