#दो मार्गों का फर्जी रूप से धन आहरण करने वाले ग्राम प्रधान पंचायत सचिव सहित पांच लोगों के विरुद्ध खंड विकास अधिकारी ने धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध कराया पंजीकृत#
*अपराध पंजीकृत होने से विकासखंड कार्यालय क्षेत्र में मचा हड़कंपम*

बदायूं जनपद के विकासखंड क्षेत्र म्याऊं के खंड विकास अधिकारी डॉ मनीष सिंह बर्मा ने थाना अलापुर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की जिला अधिकारी के आदेश के उपरांत ग्राम पंचायत अलापुर भोला भज्जू के ग्राम प्रधान अनीता देवी महिला मेट सुरभि देवी ग्राम पंचायत अधिकारी नोसी प्रवीन तकनीकी सहायक मुनेंद्र पाल तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र में नवादा रोड से कटिया रोड तक तथा आलापुर मुख्य मार्ग से ककराला संपर्क मार्ग तक पटरी पर फर्जी रूप से निर्माण कार्य कराकर 110024 का भुगतान निकाल लिया गया फर्जी भुगतान निकाले जाने की शिकायत जिला अधिकारी को दी गई जिस पर उन्होंने मामले की जानकारी श्रम रोजगार उपायुक्त अखिलेश कुमार चौबे को दी गई उपायुक्त ने मौके पर पहुंचकर 23 अगस्त को जांच की जांच में सड़कों का निर्माण कार्य होना नहीं पाया गया जिस पर जिला अधिकारी के आदेश पर उपरोक्त ग्राम निर्माण कार्य करने कमेटी सदस्यों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा में 316/5 318/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सचिव तकनीकी सहायक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी महिला मेट पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैl
