#मकान स्वामी रिश्तेदारी में गया था बाहर#
*ग्राम के ही दो चोर घर का लाखों रुपए का सामान जेवरात चोरी करके हुए फरार*
“पीड़ित गृह स्वामी ने ग्राम के ही लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”
बदायूं जनपद के थाना कादर चौक क्षेत्र के ग्राम पसेई निवासी रामशरण पुत्र ताराचंदानी थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रार्थी थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम रफी नगर रिश्तेदारी में मिलने गया था घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था उसे ग्राम के ही किसी व्यक्ति ने मोबाइल से जानकारी दी कि तुम्हारे घर के दरवाजे टूटे पड़े हैं मैं तत्काल वापस लौट कर आया तो देखा घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था तथा घर से दो बोरी गेहूं 75000 की नगदी तथा स्वर्गवासी माता के लाखों रुपए की जेवर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए पूछताछ करने पर पता चला कि उपरोक्त चोरी ग्राम के ही संतोष हरेंद्र ने की हैl
पुलिस ने पीड़ित रामशरण के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 255 धारा 303 /2 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है!

