“नशे में धुत युवक ने पंचायत घर में बैठी पंचायत सहायिका के साथ की गाली गलौज मारपीट”
“आरोपियों के घर पर शिकायत करने पहुंची सहायिका को आरोपियों के घर वालों ने घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ की मारपीट तथा जान से मार देने की दी धमकी,
‘पंचायत सहायक ने तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट कराई दर्ज,
बदायूं जनपद के थाना कोतवाली दातागंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलेमपुर निवासी ग्राम पंचायत सहायिका ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पंचायत कार्यालय में बैठी सरकारी कार्य का निष्पादन कर रही थी की की शाम 5:00 बजे के लगभग ग्राम कहीं राजपाल पुत्र केदार नशे में मदहोश होकर कार्यालय पर आ गया जहां वह उसके साथ अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगा ।
सहायिका ने पत्र में बताया कि वह शाम को जब आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो उल्टे आरोपियों के परिजनों ने मेरे घर आकर मुझे तथा मेरे पति एवं एक अन्य अवनीश कुमार परिजन के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की तथा शोर मचाए जाने पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए आरोपियों द्वारा दी गई धमकी से पूरा परिवार भयभीत हो गया है पीड़ित पंचायत सहायिका के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी राजपाल पुत्र केदारी कामता प्रसाद पुत्र नरेश पाल नरबीर पुत्र रामेश्वर के विरुद्ध अपराध संख्या 294 धारा 333,115/2, 352, 351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

