*विद्यालय पढ़ाने गई 24 वर्षीय महिला शिक्षिका प्रेमी के साथ हुई लापता*
“भाई ने एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं जनपद के थाना दातागंज कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक भाई ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन जिसकी आयु 24 वर्ष है नगर के ही एक विद्यालय में शिक्षिका बतौर प्रत्येक दिन विद्यालय आती जाती थी। गत दिवस भी उसकी बहन विद्यालय मैं गई थी जहां से वह जब देर शाम तक वापस नहीं आई तब विद्यालय स्टाफ से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह आज तो विद्यालय आई नहीं थी बहन को इधर-उधर तलाश किया गया परंतु उसका कुछ पता नहीं चला जानकारी मिलने पर पता चला उसे जनपद कासगंज के ग्राम खैरपुर निवासी सरवन पुत्र राजवीर अपने परिजनों जिसमें एक महिला पुरुष शामिल है उसकी बहन को बाइक पर बैठकर कहीं ले गए हैं भाई के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 291 धारा 87 के अंतर्गत आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

