चोरी से चलाए जा रहे ट्यूबवेल के
खेत की तारकशी में उतरे करंट से किसान और सियार की मौत,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं । उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम रतेनगला में एक दर्दनाक हादसे में खेत की तारकशी मे उतरे बिजली के करंट की चपेट में आकर किसान और एक जंगली सियार की मौके पर ही मौत हो गई

यह घटना उस समय हुई जब खेत में ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन काटे जाने के बावजूद भी उसे चोरी-छुपे चलाया जा रहा था।
बताया जाता है कि सुबह के समय खेत की रखवाली को गए सोहन पाल (45 वर्ष) पुत्र बाबूराम जब खेत से लौट रहे थे कि लौटते समय वह पड़ोसी खेत की तारकशी से टकरा गए, जिसमें करंट दौड़ रहा था। करंट इतना तेज था कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इसी करंट से एक जंगली सियार की भी मौत हो चुकी थी, जो तार के पास मृत अवस्था में पाया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस खेत में हादसा हुआ, वहां ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन पहले ही विभाग द्वारा काटा जा चुका था, लेकिन चोरी से बिजली से ट्यूबवेल चलाया जा रहा था। उसी ट्यूबवेल से जुड़े तारों में करंट उतरकर पूरी तारकशी में फैल गया, जिससे यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही उसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस ने खेत मालिक और अवैध रूप से ट्यूबवेल चलाने के आरोप की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि सोहन पाल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य था। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।इस बाबत थाना प्रभारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला बिजली चोरी और लापरवाही का है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

