“ग़मज़दा माहौल में मृतक वहार हुसैन तुर्क के जनाजे में उमड़ी हजारों की भीड”
कादरी दरगाह कब्रिस्तान में किया सुपुर्दे खाक,
सुरक्षा के मद्देनजर जनाजे के साथ सतर्क रही पुलिस ,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूँ। शहर के मोहल्ला खंडसारी निवासी वहार हुसैन तुर्क की चाकूओ से गोद कर गंभीर रूप से घायल युवक की मंगलवार को बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।
पोस्टमार्टम होने के बाद आज बुधवार की सुबह मृतक वहार हुसैन तुर्क के शव को बरेली से बदायूँ उनके निवास मोहल्ला खंडसारी लाया गया था ।
मोहल्ले से जनाजा तैयार करने के बाद मौहल्ला मौलवी टोला स्थित मदरसा आलिया कादरिया में नमाजें जनाजा अदा कराई गई और बाद में जनाजे को दरगाह कादरिया स्थित कब्रिस्तान में लेजाकर मृतक वहार हुसैन तुर्क के शव को ग़मज़दा माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया।
ज्ञात रहे की शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब शहर के बीचोबीच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर पर मौहल्ला खंडसारी निवासी दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमें मौहल्ला खंडसारी निवासी बहार हुसैन तुर्क पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरहां लहुलुहान होकर वहां गिरकर तडपने लगा सुचना मिलने पर बहुत से मौहल्ले के लोग व परिजन वहां पहुंच गये और गंभीर हालत में घायल वहार हुसैन तुर्क को उठाकर उपचार के लियें जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुये उपचार करने के बाद कुछ ही देर में उच्च उपचार के लियें बरेली रैफर कर दिया था। लगातार उपचार चलते रहने के बाद मंगलवार को वहार हुसैन तुर्क की मौत हो गई थी। उसके इंतकाल की खबर सुनकर उसके परिजन व परिचत लोग घुस्से में आग बबूल हो गये थेऔर उन्होंने 6 सड़का पर जाम लगाकर विरोध भी किया था
शव के आते ही मोहल्ले में ग़मज़दा माहौल के साथ कोहराम मच गया परिजनों के साथ साथ परिचतों ने भी रोना पीटना शुरू कर दिया। बाद में जनाजे को दरगाह कादरिया स्थित कब्रिस्तान में लेजाकर ग़मज़दा माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया। जनाजे में हजारों लोगो की भीडभाड मौजूद दिखाई दी। सुरक्षा के मद्देनजर जनाजे के साथ पूरी रास्ता पुलिस फोर्स भी तैनात दिखाई दी।

