अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- दबंग लोगों ने ग्राम प्रधान के घर पहुंच कर सरेआम की गाली गलौज मारपीट जान से मार देने की थी धमकी, 

On: August 2, 2025 1:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---

दबंग लोगों ने ग्राम प्रधान के घर पहुंच कर सरेआम की गाली गलौज मारपीट जान से मार देने की थी धमकी,

महिला ग्राम प्रधान ने दो आरोपियों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज, सुरक्षा की लगाई गुहार,

आरोपियों की धमकी से महिला ग्राम प्रधान का परिवार भयभीत,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं: बदायूं जनपद के विकासखंड इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम समद नगर की ग्राम प्रधान राधा देवी पत्नी राधेश्याम ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम के ही रघुवीर पुत्र हीरालाल,फूल सिंह पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम जो दबंग प्रवृत्ति के हैं उन्होंने शाम 7:30 बजे के लगभग मेरे घर आकर सरेआम गाली गलौज मारपीट एवं जान से मार देने की धमकी दी मेरे पति जब पंचायत घर पर गए तो वहां भी उपरोक्त लोगों ने घेर लिया तथा उन्हें धमकी दी तुझे हम कुछ दिन के अंदर मार देंगे! पीड़ित ग्राम प्रधान ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उपरोक्त लोग दबंग एवं बदमाश प्रवृत्ति के हैं उनके द्वारा दी गई धमकी से पूरा परिवार भयभीत हो गया है!

पीड़ित ग्राम प्रधान के प्रार्थना पत्र पर थाना इस्लामनगर पुलिस ने मामले की अपराध संख्या 189 धारा 115/2, 351/3 ,352, की अंतर्गत मां रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। वही ग्राम प्रधान राधा देवी ने परिवार की थाना पुलिस से सुरक्षा का बंदोबस्त कराए जाने की भी मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!