सरकारी तालाब पर खड़े हुए हरे भरे पेड़ काटकर ले जाने वाले दो लोगों के विरुद्ध समाजसेवी ने कराई रिपोर्ट दर्ज,
समाजसेवी ने समाधान दिवस में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के लिए दिया था प्रार्थना पत्र,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: बदायूं जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम कुरउ निवासी समाजसेवी रक्षपाल सिंह पुत्र नाथू सिंह ने बदायूं सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था की ग्राम कुरउ के गाटा संख्या 343 जिसमें सरकारी तालाब दर्ज है तालाब के सहारे सरकारी भूमि पर पांच चंदनिया तथा एक नीम का हरा भरा पेड़ खड़ा हुआ था जहां बीते दिनों ग्राम के ही विजय उर्फ पप्पू पुत्र देशपाल सिंह रविंद्र पुत्र को परशुराम उर्फ हरप्रसाद किसी भी समय ग्राम प्रधान तथा लेखपाल की बिना मर्जी के काट कर ले गए उपरोक्त लोगों ने जहां सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करके आर्थिक क्षति पहुंचाई है वहीं उन्होंने पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
समाजसेवी रक्षपाल सिंह ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की फरियाद की जिस पर समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिस पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने अपराध संख्या 341 धारा 4/10 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

